13 Jan 2024
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के लिए बहाने बना रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में सब कुछ शास्त्रों और मर्यादाओं के अनुसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि मंदिर का निर्माण अधूरा है और ऐसी स्थिति में प्राण प्रतिष्ठा नहीं करनी चाहिए तो वह गलत हैं। आचार्य ने कहा कि सब कुछ शास्त्रों के अनुसार किया गया है। कांग्रेस समारोह में शामिल न होने के लिए केवल बहाने दे रहे हैं।
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना यूबीटी के उद्धव ठाकरे ने हालही में कहा था कि अयोध्या में मंदिर का उद्घाटन उनके पिता का सपना था। मंदिर का उद्घाटन राष्ट्रीय गौरव का विषय था। लेकिन कोई भी राजनीतिक दल 6 दिसंबर को सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करने के जघन्य आपराधिक कृत्य के बारे में बात नहीं कर रहा है। अब पूरी बातचीत इस बारे में है कि वे इसमें शामिल होंगे या नहीं। आपराधिक कृत्य के बारे में बात नहीं कर रहा है : ओवैसी
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए. मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं , मैं गठबंधन के बिना पद के लिए काम करूंगा। लालू यादव को बनाएं संयोजक : नीतीश कुमार
13 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को INDIA गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद का फैसला किया जाएगा। बता दें कि INDIA गठबंधन की बैठक में 10 पार्टियां शामिल हुई हैं।
13 Jan 2024 10:31AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
13 Jan 2024 09:41AM,by: Tikendra Sinha
मुंबई एयर शो 2024 का आयोजन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा 13 और 14 जनवरी को शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के सहयोग से किया जा रहा है। इस शो में सूर्यकिरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम (एसकेएटी) और सारंग' हेलीकाप्टर प्रदर्शन टीम के एरोबेटिक डिस्प्ले शामिल हैं।
13 Jan 2024 08:58AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









