13 Jan 2024

Generic placeholder image

शासन की योजनाओं की वास्तविक सफलता तभी मानी जाती है जब उनकी पहुंच और क्रियान्वयन समाज के सबसे निचले तबके तक सुनिश्चित हो। प्रदेश में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों में से एक कमार जनजाति भी है, जिसमें अभी भी शिक्षा और जागरूकता का अभाव है। अपनी लोक संस्कृति और पारम्परिक विरासत एवं मूल्यों के साथ जीवन-यापन करने वाली यह जनजाति कई मायनों में आज भी पिछड़ी हुई है। कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के 13 ग्रामों में इस जनजाति के 72 परिवार निवासरत हैं, जिनकी जनसंख्या 283 है। इन्हीं में से एक ग्राम मावलीपारा में कमार जनजाति की बहुलता है, लेकिन शासन की योजनाओं का लाभ लेने के मामले में इनकी बात औरों से जुदा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से इनके जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। 

13 Jan 2024 05:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्युत उत्पादन, मांग, आपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्थापित विद्युत संरचना, ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न विषयों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजू एस. उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग के कमकाज की समीक्षा

13 Jan 2024 05:18AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। बहुत सरल शब्दों में उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों को यदि व्यक्ति आत्मसात कर ले तो फिर उससे बड़ा सुखी व्यक्ति कोई नहीं हो सकता। 

13 Jan 2024 05:18AM,
by: Tikendra Sinha