13 Jan 2024
पीएम ने नासिक के कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कालाराम मंदिर में खुद पोछा लगाया और साथ ही लोगों से भी अपील की है। पीएम मोदी ने इस मंदिर में पहुंच कर सबसे पहले प्रार्थना की। इसके बाद मंदिर के प्रांगण में स्वंय से साफ-सफाई करते हुए पूरे देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए लोगों से अपील की। पीएम मोदी ने कालाराम मंदिर में लगाया पोछा
13 Jan 2024 01:34AM,by: Tikendra Sinha
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समाजवादी पार्टी के आईटी सेल की तरफ से ट्वीट किया गया, इसमें कहा, "कांग्रेस पार्टी खुद बेईमानी और धोखेबाजी पर उतारू है. कांग्रेस की इन्हीं हरकतों की वजह से कांग्रेस ने खुद 3 राज्य भाजपा की झोली में डाल दिए, अब कांग्रेस लोकसभा में भी गठबंधन और सहयोगी दलों के साथ गंभीर नहीं है बल्कि गठबंधन को धोखा देकर जनता को धोखा दे रही है." 'गठबंधन को धोखा दे रही कांग्रेस : सपा
13 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी मिला है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण दिया।
13 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
2024 चुनाव में सीटों को बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के प्रमुख नेता डिजिटल बैठक करेंगे। बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे पर रणनीति बनाने और इस गठजोड़ का संयोजक नियुक्त करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
13 Jan 2024 01:33AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









