13 Jan 2024
महाराष्ट्र में पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) को रात के आकाश की सुरक्षा और प्रकाश प्रदूषण को रोकने के लिए भारत के पहले डार्क स्काई पार्क और एशिया में पांचवें ऐसे पार्क के रूप में चिह्नित किया गया है, जिससे यह सुविधा खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के लिए आदर्श बन गई है। महाराष्ट्र पेंच टाइगर रिजर्व भारत का पहला डार्क स्काई पार्क बना
13 Jan 2024 08:58AM,by: Babuaa Desk
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में बात की कि क्या सरकार वरिष्ठ नागरिकों और मीडियाकर्मियों के लिए ट्रेन टिकटों पर रियायत बहाल करने की योजना बना रही है। बिना कोई सीधा जवाब दिए वैष्णव ने कहा, 'भारतीय रेलवे पहले से ही हर रेल यात्री को ट्रेन किराए में 55 फीसदी की छूट दे रहा है l' मार्च 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन से पहले, भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ट्रेन किराए पर 50% छूट की पेशकश की थी।
13 Jan 2024 08:57AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। इस दैरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, मैं जिस विभाग का मंत्री हूं। उस विभाग का नाम है पंचायती राज ग्रामीण विकास। यहां के ग्रामीणों को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा उसी को मैं ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी के काम करे उसके लिए सब के साथ बैठक करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह..
13 Jan 2024 08:10AM,by: Babuaa Desk
ईडी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया, जिसमें उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया। दिल्ली के सीएम केजरीवाल पहले हीएक्साइज पॉलिसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन सम्मनों को नजरअंदाज कर चुके हैं, उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर 'राजनीतिक प्रतिशोध' का पालन करने और विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।
13 Jan 2024 07:01AM,by: Babuaa Desk
राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस पर बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं बूढ़ा तालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया है। दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को मिली बड़ी सौगात
13 Jan 2024 05:18AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह 'पहुना' में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआएं की गई। मुख्यमंत्री साय ने ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर भेजी चादर
13 Jan 2024 05:18AM,by: Tikendra Sinha
उप मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विजय शर्मा ने युवा दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होनें तकनीकी विश्श्वद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि इस विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम से है। हमें उनके विचारों से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। हमें स्वयं पर विश्वास करना चाहिए। उन्होनें स्वामी विवेकानंद जी द्वारा वेदांत के बारे में बताई गई बातों को सुनने और समझने का आग्रह किया।
13 Jan 2024 05:18AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









