13 Mar 2021
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। उससे पहले भाजपा की कोर ग्रुप की एक बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की संभावना है। बैठक की कार्यवाही फिलहाल चल रही है।
13 Mar 2021 08:39AM,by: Thaneshwar sahu
यूजीसी नेट परीक्षा के अप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खुल गई है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि एनटीए ने ने 12 मार्च 2021 को फाॅर्म में सुधार करने के लिए विंडो खोल दी है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने 2 फरवरी से 9 मार्च 2021 तक यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरा था, वे अपने आवेदन पत्रों में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को करेक्शन करने के लिए एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। वहीं उम्मीदवार ध्यान रखें कि फाॅर्म को एडिट करने की लास्ट डेट अंतिम तिथि 16 मार्च, 2021 है। अंतिम तारीख बीतने के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
13 Mar 2021 07:26AM,by: Thaneshwar sahu
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2016-2020 के दौरान हुए विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के समय कांग्रेस के 170 विधायक दूसरे दलों में शामिल हो गए जबकि भाजपा के सिर्फ 18 विधायकों ने दूसरी पार्टियों का दामन थामा। इस दौरान मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में सरकारें गिर गईं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2016- 2020 के दौरान विभिन्न दलों के 405 विधायकों ने अपनी पार्टी छोड़कर फिर से चुनावी मैदान में हाथ आजमाया। इनमें से सबसे ज्यादा 182 विधायक भाजपा में शामिल हुए।
13 Mar 2021 07:01AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



