13 Apr 2021
बेमेतरा :कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं आवश्यक सहायता/शिकायत के लिए जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 04 मे नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष क्रमांक-07824-222103 है।
13 Apr 2021 02:05PM,by: Thaneshwar sahu
कोविड-19 संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने के बाद कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने रेल से रायपुर में आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इसका पालन मंगलवार की सुबह से ही शुरू कर दिया गया। दूसरे दौर के संक्रमण के बीच आए यात्री संक्रमण को लेकर लापरवाही ना करें । अपनी सेहत के साथ साथ लोगों की सेहत को लेकर भी सर्तक रहें ।स्वास्थ्य विभाग, रेलवे और जिला प्रशासन कोविड से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरत रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन में शुरु हुआ कोराेना टेस्ट
13 Apr 2021 02:04PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर : पुलिस के संयुक्त गश्त सर्चिंग पार्टी द्वारा गश्त के दौरान जीवलामारी और मातेंगा के बीच जंगल पहाड़ी के पास एक अज्ञात काली वर्दीधारी पुरूष का शव बरामद हुआ था, जिसका हुलिया कद करीबन 5 फीट 6 ईंच, रंग गोरा, चेहरा गोल, शरीर सामान्य, बाल काला, बदन में नक्सली वर्दी पहना है, जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। इस संबंध में एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे द्वारा जांच की जा रही है, जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात काली वर्दीधारी पुरूष शव के पहचान के संबंध में मौखिक, गोपनीय या लिखित रूप में जानकारी प्रस्तुत करना हो तो वे 07 दिवस के भीतर एसडीएम कांकेर के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। अज्ञात नक्सली शव की पहचान हेतु दण्डाधिकारी जांच शुरू
13 Apr 2021 01:30PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर बस्तर कांकेर : जिला मुख्यालय कांकेर के अलबेलापारा में डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल का संचालन 10 जुलाई 2020 से किया जा रहा है, उक्त हॉस्पिटल मंे अब तक 1597 मरीजों को भर्ती कर ईलाज तथा 19 प्रसव कराया जा चुका है। दो सौ बिस्तर के इस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 10 बेड, एचडीयू वार्ड में 12 बेड, 22 ऑक्सीजन युक्त बेड एवं जनरल वार्ड में 158 बेड की व्यवस्था किया गया है। भविष्य मे कोरोना मरीजो की संख्या मे वृद्धि होने की स्थिति में अतिरिक्त 28 ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की व्यस्वस्था की जा रही है।
13 Apr 2021 12:37PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


