13 Apr 2021
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीणों को निस्तार की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बांधों एवं जलाशयों के कमाण्ड एरिया के गांव के तालाबों को भरे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुंगेली जिले के 88 गांवों में स्थित 112 तालाबों में जल भराव के लिए राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से नहरों में पानी छोड़ा गया है। यह सभी 88 गांव राजीव गांधी जलाशय के कमांड क्षेत्र अंतर्गत आते हैं।
13 Apr 2021 08:35AM,by: Thaneshwar sahu
एकतरफ जहां बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज़ पर बार-बार तलवार लटक रही है। जैसे-तैसे हालात ठीक होने के साथ ‘सर्यूवंशी’ को इसी साल रिलीज़ करने का ऐलान किया गया। लेकिन कुछ दिन पहले इस रिलीज़ को फिर से टाल दिया गया। 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म को फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिए टाला गया है। पर अब फिल्म की रिलीज़ से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।
13 Apr 2021 08:35AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं। मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।
13 Apr 2021 07:59AM,by: Thaneshwar sahu
एक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन मंगलवार को "अहार क्रांति" लॉन्च करेंगे, जिसका उद्देश्य पोषण से संतुलित आहार की आवश्यकता के संदेश को फैलाना और सभी स्थानीय फलों और सब्जियों तक पहुंच के महत्व को समझना है।
विजना भारती (विभा) और ग्लोबल इंडियन साइंटिस्ट्स और टेक्नोक्रेट्स फोरम (जीआईएसटी) ने मिलकर "गुड डाइट-गुड कॉग्निशन" के आदर्श वाक्य के साथ मिशन शुरू किया है।
बयान में कहा गया है कि अहर क्रांति आंदोलन भारत और दुनिया में "भूख और बीमारियों को बहुतायत में" होने वाली अजीबोगरीब समस्या के समाधान के लिए बनाया गया है। हर्षवर्धन आज शुरू करेंगे ‘आहार क्रांति' आंदोलन
13 Apr 2021 07:59AM, by: Babuaa Desk
कोरोनोवायरस संक्रमण बढ़ने के साथ, बेंगलुरु के नागरिक मुख्य आयुक्त ने शहर में कोविद देखभाल केंद्र स्थापित करने का आदेश दिया है। निजी अस्पतालों को भी कोविड रोगियों के लिए 50% बेड आरक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
ब्रुव बेंगलुरु महानगर के मुख्य आयुक्त गौरव गुप्ता ने कहा, "जैसा कि शहर में कोविड -19 मामले बढ़ रहे हैं, ज़ोनल स्तर पर आवश्यकता के अनुसार कोविड देखभाल केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए।"
13 Apr 2021 07:07AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





