13 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर :मुख्य चिकित्सा एवं सवास्थ्य अधिकारी, रायपुर ने बताया है कि संचालक, स्वास्थ्य सेवायें नया रायपुर द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत आगामी 03 माह के लिये राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर/ कलेक्टर दर पर रखे जाने हेतु डेंटल सर्जन एवं आयुष चिकित्सा अधिकारी के 75 पद की स्वीकृति प्रदान की गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि जिले में उक्त पद की अस्थाई नियुक्ति काविड - 19 हेतु आगामी 03 माह के लिये किया जाना है। पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया रायपुर जिले की वेबसाईड www.raipur.gov.in में उपलब्ध है। इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 17 अप्रेल 2021 google doc के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है।

13 Apr 2021 05:14AM,
by: Thaneshwar sahu