13 May 2023

Generic placeholder image

माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा महाराष्ट्र और दिल्ली के राज्यपालों को जनमत द्वारा चुनी सरकार का आदर करने की नसीहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है। राजभवन को भाजपा ने राजनीतिक अखाड़ा का केंद्र बना दिया। राजभवन स्वतंत्र होकर काम नहीं कर पा रही है? छत्तीसगढ़ में भी भाजपा कांग्रेस से सीधा मुकाबला नही कर पा रही है इसलिये राजभवन की आड़ में 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक जैसे कई महत्वपूर्ण बिलों को रुकवा कर प्रदेश के आरक्षित वर्गों के प्रदेश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और अपनी ओछी और आरक्षण विरोधी राजनीति मंसूबे को पूरा कर रही है। राजभवन को भाजपा ने राजनीतिक अखाड़ा का केंद्र बना दिया-कांग्रेस

13 May 2023 09:14AM,
by: Tikendra Sinha