13 May 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज,13 मई को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे बिलसा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां 11.35 बजे से अपरान्ह 2 बजे के बीच चकरभाटा कैम्प में छत्तीसगढ़ सनाडय क्षत्रिय कुर्मी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पुलिस ग्राउण्ड बिलासा गुड़ी में हजरत मदार शाह बाबा के सलाना उर्स कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री बघेल तारबहार में आईसीसीसी बिल्डिंग, स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल और एमएलसीपी बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरपा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे।

13 May 2023 01:08AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की हाईपॉवर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गो के कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्गों के शेष रहे अपूर्ण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य की स्वीकृत सड़क परियोजनाओं के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित किए जा रहे सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीजीपी श्री अशोक जुनेजा शामिल हुए। मुख्य सचिव ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को राष्ट्रीय राजमार्गों के अंतर्गत आने वाली सड़कों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने, सड़क निर्माण में आने वाली सभी बधाओं को नियमानुसार दूर करने और सड़कों के निर्माण हेतु वृक्ष कटाई, वन भूमि के व्यपवर्तन, भू-अर्जन, मुआवजा, लाईन शिफ्टिंग कार्य, भूमि नामांतरण सहित राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों को कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र कराने के निर्देश संबंधित जिलों के कलेक्टरों को दिए। 

13 May 2023 01:08AM,
by: Babuaa Desk