13 May 2023
जीटी के राशिद खान ने आईपीएल इतिहास में किसी पुछल्ले खिलाड़ी (आठवें या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी) द्वारा सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया है। 24 वर्षीय ने रिकॉर्ड बनाने के लिए MI के खिलाफ 79*(32) रन बनाए। पिछला रिकॉर्ड पैट कमिंस के पास था, जिन्होंने आईपीएल 2021 में सीएसके के खिलाफ 66*(34) रन बनाए थे। राशिद ने 10 छक्के लगाए थे, जो आईपीएल की एक पारी में किसी पुछल्ले खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। राशिद खान ने आईपीएल में इतिहास रचा
13 May 2023 10:48AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बिलासपुर विधानसभा के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय (मल्टीपरपज) का लोकार्पण किया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 3 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से स्कूल भवन का उन्नयन किया गया है। स्कूल भवन में अत्याधुनिक लैब की सुविधा है। यहां स्मार्ट क्लास, भव्य प्रवेश द्वार, स्टेज, गार्डन, पार्किंग एवं नवीन टॉयलेट का निर्माण गया है।
13 May 2023 10:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बिलासपुर एवं बिल्हा विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 266 करोड़ 58 लाख रूपये की राशि के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 56 करोड़ 46 लाख रुपए से अधिक राशि के 21 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बिल्हा विधानसभा के क्षेत्रवासियों को भी बड़ी सौगात देते हुए 34 करोड़ 71 लाख रूपए से अधिक की राशि के 11 विकास कार्याें को लोकार्पण किया एवं 116 करोड़ 14 लाख रूपए से अधिक की राशि के 18 विकास कार्याें का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस तरह लगभग 474 करोड़ रूपए राशि के 69 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
13 May 2023 10:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर शहर के लोगों को तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सेंटर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कंट्रोल सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतीक स्वरूप 5e चालान मशीन भी भेंट किया। एक ही स्थान से नियंत्रित होगी बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
13 May 2023 10:48AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में लगभग 25 हजार वर्गफीट में निर्मित मल्टीलेवल कार पार्किंग का लोकार्पण कर शहरवासियों को सौगात दी। मल्टीलेवल कार पार्किंग से अब ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
13 May 2023 10:48AM,by: Tikendra Sinha
कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना के चलते किसान अब धान के बदले दूसरी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित हो रहे है। क्योंकि धान के अलावा अन्य फसलों को उगाने के लिए शासन छत्तीसगढ़ के किसानों को 9 से 10 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी दे रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान हो रहे खुशहाल
13 May 2023 09:14AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









