13 Jul 2021
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद सौरव गांगुली की जीवनी पर बायोपिक बनने की खबर आ रही है. सौरव गांगुली इंडियन क्रिकेट कैप्टन रह चुके हैं. पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के प्रेसिडेंट सौरव ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह बड़े बजट की फिल्म हो सकती है. 200 से 250 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनेगी. कहा यह भी जा रहा है कि सौरव गांगुली की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे. " पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, भरी हामी
13 Jul 2021 07:08PM,by: Vikash Kumar
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपने नए शो पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। पवित्र रिश्ता 2 के सेट से बीते दिन कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें अंकिता लोखंडे अपने को-स्टार शहीर शेख के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देख अंकिता लोखंडे के फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए क्योंकि इसी शो ने अंकिता को उनकी पसंदीदा स्टार बनाया था। अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता 2 में घरेलू महिला के अवतार में नजर आएंगी।
13 Jul 2021 07:08PM,by: Vikash Kumar
देश के जाने-माने राजनीतिक विशेषज्ञ व चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलने पहुंचे है। इन्होंने राहुल गांधी से उनके दिल्ली स्थित आवास मुलाकात की है। प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। मुलाकात के इस दौर को कई राजनीतिक अटकलें लगायी जा रही है। इनके पास पंजाब कांग्रेस के चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी है। आगे होने वाले चुनावों को इस मुलाकात से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही प्रशान्त किशोर की शरद पवार से मुलाकात हुई है।
13 Jul 2021 07:07PM,by: Anurag patel
देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बीच नीति आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल ने मंगलवार को मॉडर्ना वैक्सीन अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि से बातचीत चल रही है, अभी उनकी तरफ से पूरा जवाब नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवाब आएगा वैसे ही हमलोग अपनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।, डॉ. वीके पॉल ने तीसरी लहर को लेकर दी चेतावनी
13 Jul 2021 07:07PM,by: Imran Khan
सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' के अधिकारियों और जवानों के लिए 'सरकारी आवास'जी का जंजाल बन गया है।मौजूदा समय में ये कर्मी 'नॉन फैमिली स्टेशन ' वाले इलाकों में तैनात हैं। वहां इनके पास सरकारी आवास नहीं है। चूंकि इनकी पोस्टिंग दिल्ली से हुई थी तो इनके पास सरकारी आवास रहा है।अब केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय,अपने नियमों का हवाला देते हुए इन पर आवास खाली कराने का दबाव डाल रहा है। आर्थिक जुर्माना इतना ज्यादा है कि उसमें पूरी सेलरी ही खप जाएगी। जवानों के लिए "सरकारी आवास"जी का जंजाल बन गया है
13 Jul 2021 07:06PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




