13 Aug 2022
सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) को जून 2022 तिमाही में 4579.53 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा सिर्फ 0.54 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की जून तिमाही में सरकारी कंपनी को 4,554.98 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालांकि, मार्च 2022 तिमाही के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट 6.6 पर्सेंट बढ़ गया है। मार्च 2022 तिमाही में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन को 4,295.90 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) को जून 2022 तिमाही में 15,205.85 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले ओएनजीसी का मुनाफा 251 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में ओएनजीसी को 4,335 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। ONGC के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में करीब 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 139.25 रुपये पर बंद हुए हैं।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
फार्मास्युटिकल्स कंपनी डिवीज लैबोरेट्रीज को जून 2022 तिमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में डिवीज लैबोरेट्रीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 पर्सेंट बढ़कर 702 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 557 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जून 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू करीब 15% बढ़कर 2254 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1960.6 करोड़ रुपये था।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
टू-व्हीलर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को 30 जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में 624.52 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल की जून तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 71 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की जून तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प को 365 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 12 अगस्त 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 2760.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
मल्टी-ब्रांड फुटवियर रिटेल चेन मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है। मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों ने शुक्रवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया और कंपनी के शेयर 869 रुपये पर पहुंचे। दिन के कारोबार के दौरान मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में 7 पर्सेंट का उछाल आया। आखिर में कंपनी के शेयर 5.13% की तेजी के साथ 854.30 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिन में मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में 17 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहली तिमाही ने नतीजें जारी कर दिए हैं। जून तिमाही में एलआईसी का नेट प्राॅफिट 232 गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर पंहुच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एलआई का नेट प्राॅफिट 2.94 करोड़ रुपये था। बता दें कि एलआईसी का आईपीओ इसी साल मई में आया था। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 22% नीचे कारोबार कर रहे हैं। बीएसई में एलआईसी का शेयर (LIC share price) शुक्रवार को 0.03 प्रतिशत गिरकर 682.15 रुपये पर बंद हुआ।
13 Aug 2022 01:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






