13 Aug 2022
यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
13 Aug 2022 03:45AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 19 साल का शिवम मोरेश्वर ने पहले तो पेट्रोल पिया फिर कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद गया। वह BCA के सेकंड सेमेस्टर का स्टूडेंट था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
13 Aug 2022 03:45AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले हफ्ते एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान किया था। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी रखा गया था। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले वह चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में घुटने में चोट लगी थी। वह अब तक अनफिट हैं। वहीं, एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ दुबई में 28 अगस्त को करेगी।
13 Aug 2022 03:45AM,by: Imran Khan
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सामने आरहे शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रक्षा बंधन ने पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन 25 फीसदी कम कमाई की है। जी हां, रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म को छुट्टियों का फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है।
13 Aug 2022 03:45AM,by: Imran Khan
दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सरसों तेल- तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार आया, जबकि वैश्विक मांग होने के बावजूद आयात भाव के मुकाबले स्थानीय भाव के महंगा होने से कच्चे पामतेल और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर किसानों द्वारा सस्ते भाव पर बिकवाली से बचने के कारण सोयाबीन और मूंगफली तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
13 Aug 2022 01:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









