14 Jan 2021
रायपुर :एनएसयूआई द्वारा 5 जनवरी से चलाए जा रहे मुहिम एक रुपए, एक पैली देकर बढ़ाएं किसानों का मान का अंतिम कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर एकत्रित किए गए धान को दिल्ली रवाना किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पर मौजूद रहेंगे।
14 Jan 2021 11:08AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुंद :कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड -19 वैक्सीन की कल बुधवार को जिला मुख्यालय महासमुंद पहुंच चुकी पहली खेप के सुरक्षित रख-रखाव देखने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन भंडार कक्ष पहुँचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल उनके साथ थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे ने बताया कि पहली खेप में 5490 डोज मिले हैं। वैक्सीन की डोज को यहाँ जिला स्तरीय कोल्ड स्टोरेज में 2 से 8 डिग्री टेम्प्रेचर में सुरक्षित रखा गया है। डॉ. मंडपे ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वैक्सीनेशन कक्ष के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वैक्सीन के लिए सभी आदर्श प्रोटोकाल का पालन किया जाए।
14 Jan 2021 11:07AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर शहर के कबीर नगर इलाके में दो परिवार पेड़ से मुनगा तोड़ने की बात पर इस कदर भिड़े कि बात थाने तक जा पहुंची। दोनों ही परिवारों की महिलाएं भी एक दूसरे से लड़ पड़ी। किसी ने पत्थर से तो किसी ने ईंट से एक दूसरे को मारा। दोनों ही परिवार के लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला करने केस में FIR दर्ज कर ली है। अब इन परिवारों के झगड़े को पुलिस सुलझाने का काम कर रही है। मुनगा तोड़ने को लेकर विवाद में भिड़े दो परिवार
14 Jan 2021 10:39AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ को 2020 बैच के 6 आईएएस अफसर मिलेंगे। डीओपीटी ने चयनित 179 आईएएस अफसरों को उनके कैडर आवंटित कर दिये हैं। प्रदेश में सालों बाद ऐसा मौका है, जब एक भी होम कैडर का आईएएस अफसर नहीं होगा। मिले 6 अफसरों में सभी आउट साइडर हैं। दरअसल 179 आईएएस की लिस्ट में एक भी होम कैडर का अफसर था भी नहीं। छत्तीसगढ़ की भिलाई में रहते 31वीं रैंक हासिल करने वाली सिमी करण का भी होम कैडर ओड़िसा था, उन्हें असम मेघालय कैडर मिला है।
14 Jan 2021 10:39AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 8 के नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियन्ता राकेश गुप्ता, नगर निवेश उपअभियन्ता रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में थ्री डी एवं मजदूरों की सहायता से निगम जोन 8 के तहत आने वाले डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में बड़ा अशोक नगर में सामुदायिक भवन के पास शासकीय नजूल भूमि पर लगभग 1000 वर्गफीट में अतिक्रमण कर बनाई गयी अवैध बाउंड्रीवाल को थ्री डी एवं मजदूरों की सहायता से अभियान चलाकर हटाने एवं शासकीय नजूल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कड़ी कार्यवाही की। पूर्व में अतिक्रमणकर्ता नागरिक को जोन 8 के नगर निवेश विभाग ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम की धारा 322,323 के अंतर्गत नोटिस जारी की थी, जिस पर अतिक्रमण करने वाले नागरिक ने कोई जवाब नहीं दिया, नियमानुसार उन्हें नगर निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर ध्रुव ने स्मरण पत्र जारी किया एवं आज अभियान चलाकर शासकीय नजूल भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाते हुए शासकीय भूमि को कब्जे से मुक्त करवाने कार्यवाही जोन 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा करते हुए प्राप्त जनशिकायत का जोन स्तर पर त्वरित निदान किया।
14 Jan 2021 10:06AM,by: Thaneshwar sahu
इस साल 17 जनवरी से शुरू होने वाला पोलियो टीकाकरण अभियान अब 31 जनवरी से चलाया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 को पोलियो टीकाकरण दिवस को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर करेंगे।
14 Jan 2021 09:34AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बुधवार रात नक्सलियों ने सरपंच के पति की अगवा कर हत्या कर दी। उनको गला रेतकर मार दिया गया। इसके बाद नक्सली उनके शव को गांव के पास ही फेंककर भाग गए।वहीं घर के बाहर खड़े धान से लदे ट्रैक्टर में भी आग लगा दी। नक्सलियों ने पर्चा फेंककर स्थानीय भाजपा नेता को माफी मांगने का फरमान भी जारी किया है। जानकारी के मुताबिक मोहला मानपुर के परदोनी में सरपंच बुधवार रात करीब 8.30 बजे 20 से 25 वर्दीधारी नक्सली हथियार लेकर सरपंच के घर में घुस गए। उस दौरान सरपंच के पति मैनू राम सलाम खाना खाकर सोने जा रहे थे। नक्सलियों ने उनसे मारपीट की और फिर अगवा कर अपने साथ गांव से बाहर ले गए। इसके बाद उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गांव के पास ही फेंक दिया। पुलिस का मुखबिर होने का जताया गया है शक
14 Jan 2021 09:34AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








