14 Jan 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज पहुंच गई है। राज्य वैक्सीन भंडार से जिलों को टीकों का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के तीन लाख 23 हजार टीके प्रदेश को मिले हैं। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों को इनका वितरण किया जा चुका है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में 14 जनवरी को ये टीके भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कार्मिकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को ये टीके लगाए जाएंगे। कोरोना वैक्सीन का वितरण बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में आज

14 Jan 2021 07:49AM,
by: Thaneshwar sahu