14 Jun 2021
पाकिस्तान के जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायायल द्वारा फटकार के बाद अब पाकिस्तान में यह मामला आंतरिक कलह का कारण बन रहा है. राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी की पिछली नवाज शरीफ सरकार ने इस मामले में लापरवाही बरती.
14 Jun 2021 02:32PM,by: Babuaa Desk
भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 6 से 12 साल की उम्र के बच्चों की स्क्रीनिंग मंगलवार से शुरू होने वाली है। 12 से 18 साल की उम्र वालों में कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए भर्ती अब बंद हो गई है। उन्हें वैक्सीन की सिंगल डोज दी गई है। 6-12 साल के बच्चों के बाद दिल्ली एम्स 2-6 साल के आयु वर्ग के लिए ट्रायल करेगा। ये ट्रायल्स 525 केंद्रों पर हो रहे हैं।
14 Jun 2021 02:08PM, by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जून मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 324 करोड़ 42 लाख 88 हजार रूपए की लागत के 302 कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 107 करोड़ 56 लाख 77 हजार रूपए की लागत के 122 कार्याें का लोकार्पण और 216 करोड़ 86 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 180 कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।
14 Jun 2021 02:08PM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार जुलाई के मध्य में संसद के मानसून सत्र का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र जुलाई में शुरू होगा। वहीं संसदीय समितियों का कामकाज 16 जून से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि संसद में 40 से अधिक विधेयकों और पांच अध्यादेशों के लंबित होने के साथ, नरेंद्र मोदी सरकार का विधायी एजेंडा मानसून सत्र के लिए व्यस्त होना तय है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी। इनमें प्रमुख हवाई अड्डों को नामित करने के लिए एक विधेयक,माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रस्तावित कानून,बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करना, और एक अंतरराज्यीय नदी जल विवाद निवारण समिति की स्थापना शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र जुलाई में, पेश हो सकते हैं कई अहम विधेयक
14 Jun 2021 01:32PM,by: Imran Khan
टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है. कोरोना काल में कथित टूलकिट का मामला संबित पात्रा ने उठाया था. इसके विरोध में कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दी थी.
19 मई को कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी. इस मामले में रायपुर पुलिस ने रमन सिंह से पूछताछ की थी. संबित पात्रा को भी समन जारी किया था.
14 Jun 2021 01:31PM, by: Babuaa Desk
कोरोना रोगियों में ब्लैक फंगस के बाद एक और बड़ा खतरा लांग कोविड का बढ़ रहा है।ब्रिटेन में हुए ताजा अध्ययन बताते हैं कि कोरोना से संक्रमित करीब दस फीसदी लोगों को लंबे समय तक समस्या रह सकती है। लांग कोविड का मतलब यह है कि कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक कोरोना का दुष्प्रभाव जारी रहना।
14 Jun 2021 01:09PM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोरोना संबंधित पाबंदियों को एक जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. हालांकि इस दौरान सरकार ने जनता को और कई रियायतें देने का फैसला किया है. अब राज्य में बार के साथ वाले रेस्टोरेंट्स को दोपहर 12 बजे से लेकर रात 8 बजे तक 50 फीसदी सिटिंग क्षमता के साथ खोलने की इजाज़त दी गई है.
इस दौरान हर तरह की ज़रूरी सेवाओं को इन पाबंदियों से बाहर रखा गया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी.
14 Jun 2021 01:09PM, by: Babuaa Desk
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से आने वाले दिनों में स्मार्ट टीवी की कीमत में इजाफा हो सकता है। Thomson TV India के एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंस और SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि स्मार्ट टीवी के निर्माण का 70 फीसदी कच्चा माल अन्य देशों से भारत आयात किया जाता है। बता दें कि स्मार्ट टीवी के ऑपरेटिंग कॉस्ट में लॉजिस्टिक्स एक एक बड़ा योगदान है। स्मार्ट टीवी खरीदना होगा महंगा
14 Jun 2021 12:31PM,by: Imran Khan
14 जून के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. हालांकि कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी आई और दोनों की इंडेक्सेज रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी पहली बार 15800 के ऊपर बंद हुआ. इसके अलावा सेंसेक्स आज के कारोबारी दिन 51,936.31 प्वाइंट तक लुढ़का था लेकिन इसके बाद इसमें रिकवरी हुई और बाजार बंद होने पर यह इस स्तर से 615.22 प्वाइंट की तेजी के साथ बंद हुआ.
14 Jun 2021 12:31PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




