14 Jun 2021
दिल्ली सरकार ने सोमवार को छात्रों और व्यक्तियों के लिए एक विशेष COVID-19 टीकाकरण केंद्र शुरू किया, जो पढ़ाई और काम के लिए विदेश यात्रा करेंगे, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिन्हें 31 अगस्त तक विदेश यात्रा करने की जरूरत है। आगामी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
14 Jun 2021 10:10AM,by: Ashna Ali
कोरोना महामारी से जहां पहले बुजुर्गों और व्यस्कों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई थी वहीं अब समय के साथ इसमें बदलाव देखा जा रहा है। अब अधिकतर देश नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल करने में लगे हैं। हालांकि इसको लेकर विभिन्न देशों ने अलग अलग आयु वर्ग से इसकी शुरुआत की है। जैसे भारत की ही बात करें तो यहां पर 12 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है।
14 Jun 2021 08:56AM,by: Imran Khan
बेंगलुरु में एक 50 वर्षीय विधवा महिला से 80 लाख रुपयों की लूट का मामला सामने आया है। खुद को यूके का कार्डियोलॉजिस्ट बताकर आरोपी और उसके सहयोगियों महिला से ये ठगी की है। बेंगलुरू मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने वाली महिला एक हार्ट पेशेंट है। वह अपने इलाज के लिए माविस हॉर्मोन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आरोपी से जुड़ी थी।
14 Jun 2021 08:55AM,by: Imran Khan
प्रतापगढ़ के मेदनीगंज के एक पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकार के अपनी जान को खतरा बताने के बाद भी सरकार सोई रही।प्रियंका गांधी का कहना है कि शराब माफिया अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक मौत का तांडव कर रहे हैं और योगी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। खतरा बताने के बाद भी सोई रही सरकार- प्रियंका गांधी
14 Jun 2021 08:50AM,by: Imran Khan
अयोध्या में राम मंदिर की जमीनको लेकर लगातार सवाल उठ रहे सवालों के बीच मेयर ऋषिकेष उपाध्याय ने सफाई पेश की है। विवादित जमीन की दोनों रजिस्ट्री के दौरान गवाह रहे मेयर ने कहा कि जमीन भव्य राममंदिर बनाने के लिए और वास्तु दोष दूर करने के लिए खरीदी गई है। इसमें जरा सी भी गड़बड़ी नहीं है।
14 Jun 2021 08:50AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







