14 Jun 2021
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड घरेलू बाज़ार में अपने नए उत्पाद लांच करने को लेकर आश्वस्त है। कुछ दिनों से लगातार रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो की नई बाइक्स को टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है।वहीं कंपनी ने कई नए नामों को ट्रेडमार्क भी फाइल करवाया है। इनमें से कुछ बाइक्स ऐसी हैं जो कंपनी ने के मौजूदा मॉडल का अपडेटेड वर्जन होंगी। वहीं कंपनी कुछ नई मोटरसाइकिलों को घरेलू बाज़ार में उतारने जा रही है।आइये आपको बताते हैं जल्द ही कंपनी की कौन सी बाइक्स लाने वाली है जो घरेलू बाज़ार को हिट करने जा रही हैं।
14 Jun 2021 04:01PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। प्राइवेट स्कूलों में पिछले एक साल से पढ़ रहे ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा उनके स्कूल की फीस का वहन किया जाएगा।
14 Jun 2021 04:01PM,by: Babuaa Desk
अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी AIADMK ने पार्टी की बैठक में एक प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, पार्टी का कोई नेता या कार्यकर्ता वीके शशिकला का साथ बात करता है उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। विधानसभा उपनेता और विधानसभा सचेतक के चयन के लिए हुई बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई का यह प्रस्ताव पास किया गया है।
14 Jun 2021 04:00PM,by: Imran Khan
जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान भारत में अपने चुनिंदा मॉडल को ही सेल करती है। लेकिन यह दुनिया भर में अपनी स्पोर्ट्स कारों के लिए भी प्रसिद्व है।आपको याद होगा कि सितंबर 2020 में निसान ने अपनी 7th जेनरेशन Z sports car के प्रोटोटाइप मॉडल को पेश किया था। जिसके बाद अब 2021 Z कार के लॉन्च की पुष्टि कर दी गई है। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट के मुताबिक इस न्यू-जेनरेशन निसान जेड को 17 अगस्त 2021 को लॉन्च किया जाएगा। जिसे 400Z नाम दिया जा सकता है।
14 Jun 2021 03:30PM,by: Imran Khan
दिल्ली हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका का जवाब देने में विफल होने पर चुनाव आयोग को 13 जून को कानूनी नोटिस दिया गया है। चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, ऐसा न करने पर याचिकाकर्ता सी राजशेखरन इसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।
14 Jun 2021 03:11PM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में एडवेंचर स्पोटर््स को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में जल्द ही पर्वतारोहण अकादमी प्रारंभ की जाएगी। यह अकादमी बस्तर में शुरू होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। नैना सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें एक जून को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट फतह करने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने इस शानदार उपलब्धि के लिए नैना सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है। श्री बघेल ने नैना सिंह को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी पर्वतारोहण अकादमी : भूपेश बघेल
14 Jun 2021 02:33PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








