15 Mar 2021
रायपुर : छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने 2020 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट एक महीने में जारी कर दिया है। परीक्षा 14 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में आयोजित की गई थी।उल्लेखनीय है कि 21 सेवाओं के लिए कुल 175 पद के लिए परीक्षा ली थी। मुख्य परीक्षा के लिए 2,763 अभ्यर्थी को चिह्नांकित किया है। वहीं, राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 के लिए विज्ञापित पदों का 15 गुणा अभ्यर्थियों का चिह्नांकन किया जाना था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अंतिम चिह्नांकित अभ्यर्थियों के समान प्राप्तांकों की पुनरावृत्ति होने के कारण कुल 2,763 अभ्यर्थी चिह्नांकित किए। इधर मुख्य परीक्षा के लिए चिह्नांकित अभ्यर्थियों को अब आनलाइन आवेदन करना होगा।
15 Mar 2021 07:05AM,by: Thaneshwar sahu
ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया अब छात्रों और किशोरों पर भारी पड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम की चक्कर में 17 साल के एक छात्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार देर रात गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला है।आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई। मामला सारंगढ़ के पास कोसीर थाना क्षेत्र का है।
15 Mar 2021 07:05AM,by: Imran Khan
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले 9 यूनियनों ने सोमवार, 15 मार्च यानी आज से दो दिन की बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियंस ने दो सरकारी बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने दावा किया कि इस हड़ताल में बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और बैंक अधिकारी शामिल होंगे। यह हड़ताल 15 और 16 मार्च को होनी है।
15 Mar 2021 06:28AM,by: Thaneshwar sahu
दो बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर हैं।दो दिन बैंक बंद रहने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में पैसा निकालने और जमा करने, चेक क्लीयरेंस और ऋण मंजूरी जैसी सेवाओं पर असर पड़ेगा। आज से दो दिन के लिए बैंक बंद
15 Mar 2021 06:07AM,by: Imran Khan
इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी बड़ी कार्रवाई कर रही है। दिल्ली सहित देशभर के सात स्थानों पर एनआइए की छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक टेरर फंडिंग से जुड़ों मामलों में ये छापेमारी दिल्ली, केरल और कर्नाटक से संबंधित 7 जगहों पर की जा रही है।
15 Mar 2021 06:01AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






