15 Mar 2021

Generic placeholder image

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार तेज हो गया है। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झाड़ग्राम और बांकुड़ा में जनसभा करेंगे, जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पुरुलिया में जनसभा करेंगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आज पूर्व मेदिनीपुर जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी झाड़ग्राम में सभा करेंगे।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर रविवार को पहुंचे। उन्होंने रविवार शाम में खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेता हीरेन चटर्जी के पक्ष में रोड शो किया था। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। शाह ने दावा किया था कि भाजपा 200 सीटों पर जीत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।

15 Mar 2021 08:31AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया यादव नगर पंचायत मंदिर हसौद में यादव ठेठवार समाज के 24 गाँव परिक्षेत्र के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग और समाज को साथ लेकर विकास कार्यों को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ के विकास में सभी समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की अपनी पहचान स्थापित है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उसे सहेजने में भी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाज के लोगों को चाहिए कि वे अपने आने वाले पीढ़ी को खूब पढ़ाये और एक बेहतर इंसान बनाते हुए ऊँचे पद तक पहुचाए।

15 Mar 2021 07:58AM,
by: Thaneshwar sahu