15 Mar 2021
पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से किस्मत आजमा रही हैं। उन्होंने अपने नामांकन पत्र में दावा किया है कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन पर सवाल उठाए हैं।
15 Mar 2021 01:16PM,by: Imran Khan
रायपुर : डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठक में श्री अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डिटेक्टिव के साथ प्रिवेंटिंग पुलिसिंग के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी। महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।शहर के ऐसे इलाके जो सुनसान हो एवं जहां छेड़खानी की घटनाएं अधिक होती हों वहां पर महिला पुलिस अधिकारियों की ड्यूटि लगायें। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो। डीजीपी ने चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये, उन्होने कहा कि कलेक्टर्स से समन्वय कर चिटफण्ड कम्पनियों की सम्पत्ति शीघ्र कुर्क करायें। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, ऐसा पाये जाने परसंबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि पुलिस के अधिकारी ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के लिए गांवों में चौपाल लगायें। शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करके रखे जिससेसूचना तंत्र मजबूत हो सके। अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी और वाहनों की औचक निरीक्षण होना चाहिए।
15 Mar 2021 01:15PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल कभी भारत का नेतृत्व किया करता था और अब "गुंडाराज" में उलझा हुआ है।
शाह ने सोमवार को यहां आभासी रैली के दौरान कहा, "बंगाल एक समय में भारत का नेता था। यह शिक्षा, स्वतंत्रता सेनानियों, धार्मिक नेतृत्व और बहुत कुछ का केंद्र था।
15 Mar 2021 01:07PM, by: Ashna Ali
13 साल पहले वर्ष 2008 के बाटला हाउस मुठभेड़ में दोषी करार दिए गए इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई गई है। साथ ही उस पर 11 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने इसे रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस माना और आरिज को समाज के लिए खतरा बताया। सभी सजाएं एक के बाद एक चलेंगी। आरिज के नाम पर कोई संपत्ति नहीं थी इसलिए उस पर सिर्फ 11 लाख रुपये का जुरमाना लगाया है।
15 Mar 2021 12:45PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





