15 Jun 2021
छत्तीसगढ़ में 16 जून से नया शिक्षण सत्र शुरु होगा, शासकीय और प्राइवेट स्कूल में शिक्षण सत्र शुरू होगा, कोरोना संक्रमण के कारण ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी, इसके लिए कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए गए हैं।
बता दें कि कोरोना के कारण मार्च से ही स्कूल बंद हैं, इस बार भी पिछले बार की तरह ही 12वीं बोर्ड को छोड़कर सभी कक्षाओं के छात्रों को जनरल प्रमोशन दे दिया गया है। वहीं 12वीं बोर्ड के छात्रों की परीक्षाएं घर से ही ली गई हैं।
कोरोना के मामले अभी कम हैं। इसके बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल खोलने के लिए कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल भौतिक रूप से बंद हैं और विद्यार्थियों की आनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। नया शिक्षण सत्र कल से होगा शुरू, ऐसे कराई जाएगी पढ़ाई
15 Jun 2021 03:15PM, by: Babuaa Desk
राज्य में 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के लोगों का वर्तमान में सीजी टीका पोर्टल के माध्यम से कोविड 19 वैक्सीन के लिए पंजीयन हो रहा है और सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली डोज लगाने के बाद मिलने वाले सर्टिफिकेट में यदि किसी भी प्रकार की गलती है तो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जाकर इसे सुधरवाया जा सकता है। CGTeeKa में 18 से 44 वर्ष के कोरोना टीकाकरण कराने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके सर्टिफिकेट में त्रुटियां आ रही हैं वे वैक्सीनेटर के माध्यम से वैक्सीनेशन सेंटर जहां वे अपना कोरोना वैक्सीन लगवाए थे या जिला स्तर पर हेल्प डेस्क या डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर ( DIO) के माध्यम से टीकाकरण के दौरान दी गई पंजीयन पर्ची दिखाकर या अपना नाम,मोबाइल नंबर, तारीख़ व किस स्थान पर टीका लगवाया गया था, बताकर अपने सर्टिफिकेट में हुई त्रुटियों को सुधार करवा सकते हैं।
CoWIN के जरिए टीकाकरण कराने वाले एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कोरोना टीकाकरण कराने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके सर्टिफिकेट में त्रुटियां आ रही हैं वे https://selfregistration.cowin.gov.in में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर में OTP प्राप्त कर Raise an issue आप्शन का चयन कर सर्टिफिकेट में हुई त्रुटि जैसे नाम , मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, लिंग एवं फोटो आई डी में सुधार करवा सकते हैं।
15 Jun 2021 03:14PM, by: Babuaa Desk
राम मंदिर से जुड़ी जमीन खरीद में घोटाले के आरोपों के बीच ट्रस्ट हर किसी के निशाने पर है. अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस पूरे विवाद को लेकर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को रिपोर्ट सौंपी है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद को लेकर कुछ फैक्ट जारी किए गए हैं. इनमें दावा किया गया कि जो जमीन ली गई है, वह प्राइम लोकेशन पर है इसलिए उसके दाम अधिक हैं. जितनी जमीन की खरीद हुई है, उसका दाम 1423 प्रति स्क्वायर फीट है. इस डील को लेकर दस साल से बात चल रही थी, जिसमें नौ लोग शामिल थे.
15 Jun 2021 02:40PM, by: Babuaa Desk
भारतीय सेना ने रेलवे द्वारा विकसित डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर को सफल ट्रायल को अंजाम दिया. ट्रायल के लिए सेना ने सैन्य वाहनों और उपकरणों से भरी मिलिट्री ट्रेन को हरियाणा के न्यू रेवाड़ी से राजस्थान के न्यू फुलेरा तक चलाया और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया. आधिकारिक बयान के मुताबिक रेलवे द्वारा हाल ही में निर्मित डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर से देश भर में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए मदद मिलेगी.
इसके साथ ही सेना, डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और रेलवे के बीच बेहतर साझेदारी से सशस्त्र बलों के मूवमेंट में भी सकारात्मक तेजी आएगी. सेना द्वारा किए गए ये ट्रायल पूरे देश के हिसाब से किए जा रहे हैं, जिनके जरिए मंत्रालय और विभागों के बीच बेहतर तालमेल और संसाधनों के पूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देना है. इसके लिए भारतीय सेना डीएफसीसीआईएल, रेलवे और अन्य साझेदारों संग मिलकर काम करेगी, जिससे सैन्य उपकरणों और जवानों के आवागमन में तेजी आएगी.
15 Jun 2021 02:39PM, by: Babuaa Desk
जहां केंद्र सरकार के कर्मचारी 1 जनवरी 2021 से महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं नवोदय विद्यालय स्कूल (एनवीएस) में कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने एनवीएस प्रधानाध्यापकों के चिकित्सा दावों की प्रतिपूर्ति की सीमा बढ़ाने की घोषणा की है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में पहले ही सर्कुलर जारी कर दिया है।
15 Jun 2021 01:06PM,by: Babuaa Desk
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यूएनएमआईएसएस) ने सोमवार को कहा कि 135 भारतीय शांति सैनिकों को दक्षिण सूडान में उत्कृष्ट सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक मिले हैं। UNMISS ने 103 श्रीलंकाई ब्लू बेरेट्स, द्वीप-राष्ट्र की विमानन इकाई को भी पदक दिए। भारत ने दुनिया भर में कुल 49 शांति अभियानों में भाग लिया है, जिसमें 150 से अधिक लोगों की जान गई है।
15 Jun 2021 01:05PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



