15 Oct 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने बताया कि भूपेश सरकार की लापरवाही से आदिवासियों के आरक्षण में कटौती के विरोध में भाजपा लगातार पूरी ताकत से विरोध कर रही है कई विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम के बाद भी ये बहरी सरकार आदिवासी समाज की पीड़ा नही सुन रही है भाजपा इनकी आवाज बनकर इनका हक मिलने तक संघर्ष करती रहेगी। इसी तारतम्य में आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर भाजपा का एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल मार्च किया।
15 Oct 2022 12:32PM,by: Imran Khan
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में फंसे आइएएस समीर बिश्नोई के घर से चार किलो सोना मिला। समीर ने ईडी के अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि यह सोना उन्हें उपहार में मिला है। हालांकि समीर ने इस उपहार का अपने किसी भी आयकर रिटर्न में जिक्र नहीं किया है। इसके साथ ही 24 कैरेट के हीरा का भी जिक्र आयकर रिटर्न में नहीं है। आइएएस बिश्नोई को उपहार में मिला चार किलो सोना
15 Oct 2022 12:15PM,by: Imran Khan
अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार सुबह करीब 7 बजे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंचे। अपने चार्टर्ड प्लेन से वे जिंदल एयरस्ट्रिप पर उतरे। उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग 4 दिनों तक रायगढ़ जिले में होनी है। फिल्म की निर्देशक सुधा कोंगरा पहले ही रायगढ़ पहुंच चुकी हैं। उन्हें जिंदल गेस्ट हाउस में ठहराया गया है. छत्तीसगढ़ में एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म शूटिंग
15 Oct 2022 12:05PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन के दौरान खेले जा रहे कबड्डी मैच में एक 30 साल की महिला खिलाड़ी की मौत हो गई। कोंडागांव की रहने वाली आदिवासी महिला मैच के दौरान ही मैदान पर बेहोश होकर गिर गई थी। भारतीय जनता पार्टी और महिला के परिजन अब स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई।।।। 1 सप्ताह में दूसरी मौत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खेल के दौरान हुई यह मौत का दूसरा मामला है । पहली घटना रायगढ़ में हुई जहां एक युवक इसी तरह कबड्डी खेलते हुए दूसरे युवक से टकराकर जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई । और अब कोंडागांव का यह मामला सामने आया है , जिसकी वजह से आयोजन विपक्ष के लिए बड़ा सियासी मुद्दा बन चुका है। 2 साल पहले इसी तरह धमतरी में भी एक कबड्डी खेल के आयोजन के दौरान युवक की जान चली गई थी। राज्य शासन छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक के नाम पर गांव से लेकर शहर तक में पारंपरिक खेल जैसे भौरां, गेड़ी दौड़, कंचे, कबड्डी व खेलों की प्रतियोगिता करा रहा है। इसमें गांव-गांव में ये प्रतियोगिताएं चल रही हैं।
15 Oct 2022 12:05PM,by: Imran Khan
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में भारत छह पायदान फिसलकर 121 देशों में से 107वें स्थान पर आ गया है। 29.1 के स्कोर के साथ, इंडेक्स के प्रकाशक कंसर्न वर्ल्डवाइड और वेल्थुंगरहिल्फ़ ने भारत में भूख के स्तर को "गंभीर" करार दिया है। इस बीच, पाकिस्तान (99), श्रीलंका (64), बांग्लादेश (84), नेपाल (81) और म्यांमार (71) भारत से ऊपर हैं।
15 Oct 2022 07:16AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






