15 Oct 2022

Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके साथ प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। भाजपा के सामने जहां सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के लिए जोर लगा रही है। जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृहराज्य होने से पार्टी के लिए यह प्रतिष्ठा का चुनाव है। वहीं, वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है। पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। वह पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। ऐसे में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

15 Oct 2022 01:16AM,
by: Imran Khan