17 May 2026

Generic placeholder image

दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने बढ़ती भीड़ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्रोत्साहन देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 18 मई से हर सोमवार को 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे कुल 24 अतिरिक्त ट्रिप बढ़ेंगी। जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, टिकट काउंटर, DFMD और बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। DMRC ने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत बताया है, जिसमें रेलवे स्टेशन, ISBT, एयरपोर्ट, RRTS, नोएडा और गुरुग्राम मेट्रो जुड़ी हैं। 160 स्टेशनों पर लास्ट माइल सुविधा, 126 पर पार्क एंड राइड और ई-रिक्शा, बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
  दिल्ली : मेट्रो में यात्रियों की बढ़ी सुविधा

17 May 2026 10:07AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

सुप्रीम कोर्ट सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों के पुजारियों, सेवादारों और कर्मचारियों के वेतन से जुड़ी अहम याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में मांग की गई है कि इन्हें ‘कर्मचारी’ माना जाए और न्यूनतम व सम्मानजनक वेतन दिया जाए। साथ ही सरकारों को एक न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश देने की भी अपील की गई है।याचिकाकर्ता का तर्क है कि जब राज्य मंदिरों का प्रशासन और आर्थिक नियंत्रण संभालता है, तो वहां कर्मचारी-नियोक्ता संबंध बनता है, इसलिए उचित वेतन जरूरी है। याचिका में इसे संविधान के अनुच्छेद 21 और 43 के तहत अधिकारों का मुद्दा बताया गया है।
  सुप्रीम कोर्ट में पुजारियों के वेतन पर सुनवाई

17 May 2026 10:03AM,
by: Kriti Dwivedi
Generic placeholder image

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा विकसित किए जा रहे नए सैन्य हथियारों को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार रूस पोसाइडन अंडरवाटर न्यूक्लियर ड्रोन, सरमत इंटरकॉन्टिनेंटल मिसाइल, बुरेवेस्तनिक परमाणु क्रूज मिसाइल और एवनगार्ड, किंझल व जिरकॉन जैसे हाइपरसोनिक हथियारों पर काम कर रहा है। ये हथियार अत्यधिक गति, लंबी दूरी और परमाणु क्षमता से लैस बताए जाते हैं। पश्चिमी देशों का मानना है कि इससे वैश्विक परमाणु तनाव बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार रूस का यह सैन्य विस्तार रणनीतिक दबाव और प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।
  पुतिन के सुपरवेपन से बढ़ा खतरा

17 May 2026 10:02AM,
by: Kriti Dwivedi