17 Jul 2021

Generic placeholder image

उत्तरप्रदेश में इस साल होने वाले कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। यह फैसला राज्य सरकार व कांवड़ संघ के मध्य बातचीत के बाद लिया गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में राज्य सरकार को पुनर्विचार करने को कहा गया था। इस पर राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया था कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं रहेगी,सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा जारी रहेगी। अंततः बातचीत के बाद इस पर रोक लगा दिया गया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई में राज्य सरकार कांवड़ यात्रा रद्द किए जाने की सूचना देगी।  बता दें कि उत्तराखंड व राजस्थान में भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जा चुकी है।

17 Jul 2021 06:58PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। कोविड-19 के प्रकोप की वजह से अभी कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कोरोना के दहशत के बीच एक अच्छी खबर कर्नाटक राज्य से आई है। यह अच्छी खबर, सरकारी स्कूलों में चलने वाली मिड डे मील योजना को लेकर है। राज्य की बीएस येदियुरप्पा सरकार ने फैसला किया है कि मिड डे मील की कुकिंग कॉस्ट को छात्रों के बैंक अकाउंट में सीधा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। स्कूल बंद होने की वजह से अभी स्कूलों में छात्रों को मिड डे मील नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद यहां राज्य सरकार ने डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर प्रोग्राम के तहत छात्रों को पैसे भेजने का फैसला किया है।

17 Jul 2021 06:57PM,
by: Vikash Kumar