17 Jul 2021
भारत और अमेरिका के सैन्य संबंधों में एक नया आयाम जुड गया है. अमेरिकी नौसेना ने अपने दो एंटी-सबमरीन एमएच-60आर 'रोमियो' हेलीकॉप्टर्स को शनिवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया. भारत ने वर्ष 2019 में डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान अमेरिका से 24 एंटी सबमरीन मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर्स का सौदा किया था. दरअसल, अमेरिकी सरकार ने हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी, लॉकहीड मार्टिन (सिकोरसी) को भारतीय नौसेना के लिए 24 हेलीकॉ्पटर बनाने का करार किया था.
17 Jul 2021 03:38PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। तेजी से बढ़ते महंगाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर में आज पेट्रोल का भाव 99.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल भरवाते लोगों से बात करने पर बताया कि सभी चीजों के भाव बढ़ने से खर्चा बढ़ गया है। क्या मोदी सरकार के यही अच्छे दिन है? केंद्र सरकार को जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कमी करनी चाहिए। बता दें कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा आज इसके विरोध में पैदल मार्च भी निकालकर पीएम मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। इससे पहले कांग्रेस द्वारा महंगाई के विरोध में साइकिल रैली भी निकाला गया था।
17 Jul 2021 03:38PM,by: Anurag patel
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया बैच 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 12 वीं सीबीएसई बोर्ड और अन्य राज्य बोर्डों के परिणाम घोषित होने के बाद ही नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।
17 Jul 2021 01:31PM,by: Vikash Kumar
एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी और एनसीपी नदी के दो छोर हैं. जब तक नदी में पानी है, ये दोनों साथ नहीं आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से अलग हैं, चाहे वो वैचारिक हो या फिर राजनीतिक दृष्टि हो. एनसीपी और बीजेपी का साथ आना असंभव है. राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में ज़मीन आसमान आ अंतर है.
17 Jul 2021 12:50PM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शनिवार को ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि यह "आम आदमी की जेब पर सीधा हमला" था। उन्होंने कहा, "सरकार के अपने आंकड़ों के मुताबिक, पिछले सात वर्षों में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 250 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल पर 80 फीसदी की वृद्धि हुई है।" इससे केंद्र को “25 लाख करोड़ रुपये का राजस्व” मिला है, उन्होंने आगे कहा।
17 Jul 2021 12:49PM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में "लोकतांत्रिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया है"। यह टीएमसी नेता मुकुल रॉय को लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। अधिकारी ने कहा, "टीएमसी विधानसभा की गरिमा के साथ नहीं चल रही है। विपक्ष में से किसी को पीएसी का अध्यक्ष होना चाहिए।"
17 Jul 2021 12:49PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


