17 Jul 2022

Generic placeholder image

सुधार सिविल अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपल फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। सैंपल की सैकड़ों सीलबंद शीशियां कूड़ेदान में मिली हैं। ये सभी आरटीपीसीआर के सैंपल थे। शीशियों के ऊपर मरीज की सारी जानकारियां भी लिखी हुई हैं। एसएमओ दविंदर कुमार ने मौके का मुआयना कर जांच के आदेश दिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि इस मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  अस्पताल से सैंपल जांच के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना, गडवासु और पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल भेजे जाते हैं, लेकिन कर्मचारियों ने अस्पतालों में भेजने के बजाय कूड़ेदान में फेंक दिए। कूड़ेदान से स्वैब कलेक्शन की सैकड़ों नई सीलबंद पैथकिटस (नाक से सैंपल लेने में इस्तेमाल) भी मिली हैं। आशंका है कि यह मामला कोरोना की जाली रिपोर्ट से जुड़ा हो सकता है।

17 Jul 2022 02:12AM,
by: Imran Khan