17 Sep 2022

Generic placeholder image

मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन अन्य 1,200 उपहारों की शनिवार से नीलामी आरंभ होगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां भी प्रधानमंत्री को भेट किए गए उपहारों में शामिल है, जिनकी ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि 'नमामि गंगे' मिशन को दान की जाएगी। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें अखंड पत्थर से बनी नेताजी की दो फुट ऊंची प्रतिमा का मॉडल भेंट किया था। उस समय मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ''आज अरुण योगीराज से मिलकर बहुत खुशी हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उत्कृष्ट प्रतिमा भेंट करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।''

17 Sep 2022 01:53AM,
by: Imran Khan