19 Sep 2022
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले आठ विधायक आज दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगेl कांग्रेस के टर्नकोट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। सावंत ने कहा, "सभी विधायक हमारे साथ जुड़े हैं क्योंकि वे पीएम मोदी के विजन में विश्वास करते हैं।"
19 Sep 2022 10:32AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गुण्डरदेही में एसडीओपी की होगी पदस्थापना करने की घोषणा की। इसी प्रकार अर्जुंदा और गुण्डरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भवन और अर्जुंदा में बस स्टेण्ड के निर्माण की मंजूरी दी। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहूल्य गांवों में देवगुड़ी सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रूपए, बेलौदी जलाशय के गहरीकरण और विभिन्न सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति दी। इसके अलावा भाटागांव, बेलौदी, कुरदी में जिला सहकारी बैंक का एटीएम, भाठागांव बी और पैरी में संचालित दो निजी स्कूलों के शासकीयकरण की भी मंजूरी दी।
19 Sep 2022 10:30AM,by: Imran Khan
श्राद्धपक्ष का एक दिन महिलाओं को समर्पित होता है। इस दिन को मातृ नवमी के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि परिवार में जिन महिलाओं की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की संतुष्टि के लिए यह तिथि उत्तम है। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर पितृगणों की प्रसन्नता हेतु ‘नवमी का श्राद्ध’ किया जाता है। यह तिथि माता और परिवार की विवाहित महिलाओं के श्राद्ध के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। नवमी तिथि का श्राद्ध मूल रूप से माता, बहन या पत्नी के निमित्त किया जाता है।
19 Sep 2022 09:03AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों ने यहां के रहने वाले 5 साल के का ऑपरेशन के बाद टांके लगाना ही भूल गए। जिसके बाद बच्चा ऑपरेशन वाले जगह को तौलिए से बांधकर रहा था। कलेक्टर को जब इस पूरे मामले का पता चला तो एम्बुलेंस से ज़िला अस्पताल भेजा है। ऑपरेशन के बाद पेट में टांका लगाना भूले डॉक्टर
19 Sep 2022 08:56AM,by: Imran Khan
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में संभावित बगावत को कुचलने का अभियान जारी है। विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को निकालने के बाद पार्टी ने उनके चार घनघोर समर्थकों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इधर, पार्टी के दूसरे विधायक प्रमोद शर्मा भी खुलकर धर्मजीत सिंह के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत हुआ है। पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे।
19 Sep 2022 08:22AM,by: Imran Khan
छात्रावास में नहाती लड़कियों के वीडियो कथित तौर पर लीक होने पर भारी विरोध के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए अपनी छुट्टी शनिवार तक बढ़ा दी है। वीडियो लीक मामले में छात्रों द्वारा कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के बाद हॉस्टल वार्डन को भी निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की ने शिमला में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपना वीडियो भेजा था l
19 Sep 2022 06:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





