19 Sep 2022

Generic placeholder image

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक और एक्ट्रेस की मौत ने सभी को चौंका दिया है। उभरती हुई एक्ट्रेस पॉलीन जेसिका उर्फ दीपा अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को उनका शव उनके घर के एक कमरे से लटकता हुआ मिला। दीपा की मौत ने तमिल इंडस्ट्री को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि दीपा अपनी लव लाइफ को लेकर परेशान थीं और उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में गीतकार कालिबन की बेटी थुरिगाई ने भी आत्महत्या की थी। थुरिगाई के माता-पिता उनकी शादी कराना चाहते थे लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थीं। जिसके बाद उन्होंने अपनी जान दे दी एक्ट्रेस दीपा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

19 Sep 2022 12:55AM,
by: Imran Khan