20 Nov 2020
तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में स्थित बन्नू बाई तालाब में छठी मैया की पूजा अर्चना किया गया। वर्ष में बन्नू बाई तालाब के बीच में सूर्य मंदिर की स्थापना किया गया था। आज तालाब के घाट में पूरे विधि - विधान के साथ मंदिर के सामने छठी मैया का पूजा अर्चना किया गया । जिसमे बिहारी समुदाय के व्यक्तियों द्वारा इस कार्यक्रम को स्थापित किया गया था जिसमे महिलाओं एवं बच्चो काफी ज्यादा संख्या में शामिल होकर पूजा अर्चना कर और प्रसाद का वितरण भी किया गया । इस अवसर में नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमति लेमिच्छा गुरु डहरिया पार्षद सुधा चौबे राम गुप्ता राकेश बिहारी श्रवण कुमार गुप्ता प्रदीप गुप्ता नन्दलाल गुप्ता मनोज सिंह सर्वजीत यादव त्रिलोकी यादव राजीव रंजन पाठक प्रभाकर शुक्ला राजेश आर्केल सुमन झा ध्रुव गुप्ता दीपक शर्मा दिलीप वर्मा श्याम गुप्ता जितेन्द्र गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्तागण सहित काफी संख्या में बिहारी समुदाय के अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।
20 Nov 2020 01:43PM,by: निखिल वाधवा
देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। संक्रमण की चपेट में स्कूलों के बच्चे और शिखक भी आने लगे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकारों ने एकबार फिर से स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के तहत आने वाले स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं हरियाणा सरकार ने 30 नवंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। वहीं गुजरात सरकार ने स्कूलों को खोलने का फैसला टाल दिया है।
20 Nov 2020 12:30PM,by: Thaneshwar sahu
जगदलपुर:संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जिला कलेक्टरों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दिए हैं। श्री चुरेन्द्र ने कहा कि केवल वास्तविक किसानों की वास्तविक धान की खरीदी हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। नव पदस्थ संभागायुक्त श्री चुरेन्द्र ने गुरूवार 19 नवम्बर को कलेक्टोरेट जगदलपुर के स्वान कक्ष से संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की वीडयों कांफ्रेसिंग लेकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अलावा, नरवा, गुरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, मनरेगा आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इन्द्रजीत चन्द्रवाल, वनमण्डलाधिकारी सुश्री स्टायलो मण्ड़ावी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
20 Nov 2020 12:29PM,by: Thaneshwar sahu
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में गुरुवार को हुई आतंकी मुठभेड़ के पीछे मुंबई जैसे आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में पता चला है कि मारे गए आतंकवादियों को मुंबई हमले की बरसी पर वैसे ही बड़े हमले को अंजाम देने के लिए भेजा गया था। इस संबंध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई है। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल भी शामिल थे। वहीं, बैठक के बाद पीएम मोदी द्वारा ट्वीट करते हुए पाकिस्तान पर हमला किया गया है।
20 Nov 2020 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए जिले में तीन नए धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि आगामी एक दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान-खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के धमतरी, कुरुद व नगरी विकासखंड में एक- एक नए धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि धमतरी विकासखंड के ग्राम कसावाही में, कुरूद विकासखंड के ग्राम भेंड्रा में तथा नगरी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम धुरावड़ में नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को धान का विक्रय करने अधिक दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी।
20 Nov 2020 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




