20 Nov 2020

Generic placeholder image

  रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के दो मत्स्य कृषकों को मछली पालन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर भारत शासन द्वारा ए.पी. सिम्पोजियम हॉल, पूसा कैंपस नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मेसर्स एम.एम.फिश सीड़ कल्टीवेशन प्राइवेट लिमिटेड, माना, जिला रायपुर को बेस्ट फिशरीज इन्टरप्राइजे़स के तहत् दो लाख रूपए का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र एवं मेसर्स एम.आई.के कम्पनी, सिहावा, जिला धमतरी को बेस्ट प्रोप्राईटरी फर्म संवर्ग के तहत् एक लाख रूपए का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले मत्स्य कृषकों एवं संस्थाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

20 Nov 2020 08:13AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020-21 के तहत् अल्पसंख्यक वर्ग मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए 30 नवम्बर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उक्त ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया भारत सरकार के वेबसाईट www.scholarship.gov.in पर लॉगिन कर पूरी की जा सकती है। उक्त छात्रवृत्ति के लिए पात्रता के तहत् आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। विगत वर्ष की परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक होना आवश्यक है। आवेदक का आधार नम्बर तथा बैंक खाता होना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के अभिभावकों की वार्षिक आय प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु एक लाख रूपए, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए दो लाख रूपए तथा मेरिट-कम-मिन्स छात्रवृत्ति हेतु ढाई लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक ऑनलाईन आवेदन करने के पहले वेबसाईट के होम पेज में दिये गये निर्देशों का अनिवार्य रूप से अध्ययन करने के बाद ही अर्हता के अनुरूप प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उक्त छात्रवृत्ति हेतु पूर्व में 31 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, लेकिन शासन द्वारा छात्र-छात्राओं की सुविधा के मद्देनजर अब इसे बढ़ाकर कर 30 नवम्बर 2020 तक कर दिया गया है।

20 Nov 2020 07:05AM,
by: Thaneshwar sahu