21 Jul 2022

Generic placeholder image

शेयर बाजार में बंपर उछाल के चलते कई स्टॉक्स आज 52 हफ्ते के उच्च पर पहुंच गए। इनमें अडानी ग्रुप के दो शेयर तो ऑल टाइम हाई को छू लिए। वहीं आईटीसी, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्श, टीवीएस मोटर्स ने 52 हफ्ते का नया उच्च बनाया है। बता दें शेयर बाजार आज दोपहर 1:40 पर सेंसेक्स 754.34 अंक या 1.38% की बढ़त के साथ 55,521.96 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी भी 214 अंकों की तेजी के साथ 16,554.85 अंकों पर ट्रेड कर रहा था। NSE में आज दोपहर ONGC के शेयरों में सबसे अधिक उछाल देखने को मिली थी। वहीं अगर बात करें BSE की तो यहां TECHM के शेयर सबसे अधिक 3.54% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं रिलायंस के शेयरों को भी आज पंख लगे हैं।

21 Jul 2022 01:05AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने साधारण बीमा कंपनियों को अपने मानकों के अनुरूप नेटवर्क प्रदाता या अस्पताल चुनने की अनुमति दे दी है। इरडा ने ‘कैशलेस’ सुविधा के लिए मानदंडों में ढील देने के उद्देश्य से यह निर्णय उठाया है। नियामक ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि नए मानदंडों को प्रभावी करने के लिए ‘स्वास्थ्य बीमा में मानकीकरण पर दिशानिर्देश’ को संशोधित किया गया है। नियामक ने बीमा कंपनियों और तीसरे पक्ष के प्रशासकों (टीपीए) को जारी पत्र में कहा, ‘‘बीमाकर्ताओं को अब उन नेटवर्क प्रदाताओं को पैनल में इरडा ने ‘कैशलेस’ सुविधा के लिए मानदंडों में ढील देने के उद्देश्य से यह निर्णय उठाया है।

21 Jul 2022 01:03AM,
by: Imran Khan