21 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : भारत सरकार के नीति आयोग ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह के आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम की सराहना की है। नीति आयोग ने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट में ट्वीट कर छत्तीसगढ़ की आकांक्षी जिले कांकेर में सीताफल पल्स प्रोसेसिंग मशीन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक समृद्धि का उल्लेख किया है। आयोग ने ’बढ़ते कदम आत्मनिर्भरता की ओर’ के टैग लाईन से लिखा है कि आकांक्षी जिले कांकेर के कई गांवों में सीताफल पल्प प्रोसेसिंग मशीन लगाई गई है। जिसका संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है। इनके द्वारा सीताफल के पल्प को संरक्षित कर बाजार में आकर्षक मूल्यों में विक्रय किया जा रहा है।

21 Dec 2020 02:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने श्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंत्री डॉ. डहरिया ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री वोरा जी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रीय राजनीति में उनकी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण, कौशल और स्वच्छ छवि सबके लिए आदर्श हैं। वे जमीनी कार्यकर्ता थे और अपने मेहनत के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। स्व. वोरा जी ने उत्तरप्रदेश के राज्यपाल, अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के पद सहित अन्य दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनकी सक्रियता लगातार थी। एक अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में भी उन्होंने हम सभी का मार्गदर्शन किया है। डॉ. डहरिया ने स्व. श्री वोरा जी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

21 Dec 2020 02:21PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

सूरजपुर :स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य मानव सेवा के कार्यों से जुड़े निस्वार्थ कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा से ही जानी जाती है इस वर्ष कोरोना महामारी के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के वॉलिंटियरो ने जोखिम भरी परिस्थितियों में जिस समर्पण भाव से काम किया वह काबिले तारीफ है। रेड क्रॉस सोसाइटी ने पूरे विश्व में प्राकृतिक आपदाओं तथा युद्ध इत्यादि के समय सेवा कर मानवीय सेवा भावना का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है यह बात इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही। इसी सम्मान समारोह में राज्यपाल के हाथों सूरजपुर जिले को कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य के लिए तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रषस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपये की राषि से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों की श्रेणी में सूरजपुर के डॉ. आर एस सिंह प्रषस्ति पत्र एवं 10 हजार रूपये की राषि एवं पूरे राज्य में सर्व श्रेष्ठ वॉलिंटियर के रूप में रजनीश गर्ग को प्रषस्ति पत्र एवं 5 हजार रूपये की राषि से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले से अफरोज खान, दीपा बघेल, शैलेंद्र कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया है।

21 Dec 2020 01:02PM,
by: Thaneshwar sahu