21 Dec 2020

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष और प्रधानपति की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रधानपति और व्यापार मंडल के अध्यक्ष का नाम सुजीत पांडे है। घटना के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिय।. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर ने मिडिया को बताया कि शाम 5 बजे के बाद सुजीत पांडे अपने गौरा गांव में स्थित भट्टे पर जा रहे थे, सुजीत पांडे रोज सुबह और शाम दैनिक दिनचर्या के चलते भट्ठे पर जाते थे। वे अपनी गाड़ी से भट्ठे पर अकेले जा रहे थे और उनके साथ कोई नहीं था।अभी तक जो जानकारी मिली है या जो वहां पर प्रत्यक्षदर्शी थे उनकी मानें तो दो बाइक सवारों ने गोली मारकर सुजीत की हत्या कर दी।

21 Dec 2020 02:58AM,
by: Imran Khan