21 Dec 2020
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। आनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम पर एएमयू ही नहीं देश-विदेश के मुस्लिमों की नजर टिकी हुई है कि प्रधानमंत्री क्या बोलते हैं। विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक अवसर पर 56 साल बाद कोई प्रधानमंत्री शामिल हो रहा है। इससे पहले 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एएमयू के दीक्षा समारोह में शामिल हुए थे। मंगलवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
21 Dec 2020 04:58PM,by: Thaneshwar sahu
सऊदी अरब और ओमान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया और कोरोनेवायरस के तेजी से फैलने वाले नए तनाव के बारे में आशंकाओं पर एक सप्ताह के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया। वायरस फैलने की प्रकृति के आधार पर राज्य एक और सप्ताह के लिए निलंबन का विस्तार कर सकता है। ओमान ने मंगलवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के लिए अपनी हवाई, भूमि और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से यात्री यातायात को रोक दिया, लेकिन माल ढुलाई सेवाओं को प्रतिबंध से मुक्त किया गया है। सऊदी, ओमान ने रोकी अंतरराष्ट्रीय उड़ाने, बंद की सीमाएं
21 Dec 2020 04:58PM,by: Ashna Ali
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1258 नए मामले सामने आए हैं वही 13 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
21 Dec 2020 03:24PM,by: Thaneshwar sahu
कल से महाराष्ट्र के नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह निर्णय ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मद्देनजर ही लिया गया है। उद्धव सरकार के नए आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। यह 5 जनवरी 2021 तक चलेगा।
21 Dec 2020 03:23PM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर ब्रिटेन में हाहाकार मचा हुआ है। भारत सहित करीब एक दर्जन देशों ने ब्रिटेन के साथ हवाई सेवाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ - साथ डेनमार्क,नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली में नए कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
21 Dec 2020 02:57PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





