21 Dec 2020
बोलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, श्री शाह ने कहा कि सुश्री बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस ने राज्य सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए "बाहरी व्यक्ति" मुद्दे को उठाया और कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो 'माटी का पुत्र' राज्य का नेतृत्व करेगा।
21 Dec 2020 09:38AM,by: Ashna Ali
रायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि ठाकुर प्यारे लाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक एकता और उत्थान के कार्य नई पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे। ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जयंती पर राज्यपाल ने उन्हें नमन किया
21 Dec 2020 08:53AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वर्गीय ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती 21 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि ठाकुर साहब ने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। वेे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर उन्हें कुशल नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किये। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर साहब हमेशा याद किये जाएंगे।
21 Dec 2020 08:53AM,by: Thaneshwar sahu
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल सोमवार को मादक पदार्थ से संबंधित मामले में पूछताछ के लिए सुबह करीब 11:30 बजे मुंबई में अपने कार्यालय में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एंटी ड्रग एजेंसी द्वारा किए जा रहे ड्रग मामले में अभिनेता से पूछताछ की जा रही है।
21 Dec 2020 08:53AM,by: Ashna Ali
रायपुर - भाजपा में एक बार फिर से आदिवासी लीडरशिप का मुद्दा गरमा गया है। भाजपा के दिग्गज नेता नंदकुमार साय के घर आदिवासी नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें आदिवासी लीडरशिप के साथ मुख्यमंत्री के लिए किसी आदिवासी नेता को प्रोजेक्ट करने की मांग जोर पकड़ रही है।आदिवासी नेताओं ने एक सुर में कहा है की समाज के भीतर लगातार ये चर्चा हो रही है,आदिवासी समाज में क्षमता भरपूर है,इसलिए समाज के व्यक्ति को मौका मिलना चाहिए, जो 15 साल में नहीं हो पाया है। आदिवासी नेताओं ने जल्द ही मामले में छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से इसकी चर्चा करने की बात कही है।
21 Dec 2020 08:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







