22 May 2022

Generic placeholder image

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल रोहतांग को निहारेंगे। राष्ट्रपति 10 जून को धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। उस दिन राष्ट्रपति का रात्रि ठहराव धर्मशाला में होगा। 11 जून को हेलिकॉप्टर से वह जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू पहुंचेंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद उनका काफिला अटल टनल रोहतांग के लिए रवाना होगा। करीब आधा घंटा नौ किलोमीटर लंबी टनल को देखने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से मनाली के बाहंग स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली लौट जाएंगे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि 10,000 फीट की ऊंचाई पर बनी सामरिक महत्व की अटल टनल सभी की पहली पसंद बन गई है। 3 अक्तूबर 2020 के बाद मनाली में जो भी सैलानी या वीवीआईपी घूमने के लिए आ रहे हैं, वे अटल टनल जरूर जाते हैं। अटल टनल को निहारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

22 May 2022 12:43AM,
by: Imran Khan