22 Jul 2021
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए सभी COVID टीकाकरण स्लॉट 31 जुलाई तक दूसरी खुराक के लिए आरक्षित रहेंगे। वैक्सीन की सीमित आपूर्ति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
शहर सरकार ने कहा, टीके की सीमित आपूर्ति को देखते हुए, ऑनलाइन बुकिंग और वॉक-इन टीकाकरण दोनों के लिए, सरकारी सीवीसी में COVISHIELD वैक्सीन का प्रशासन करने वाले सत्रों में सभी स्लॉट तत्काल प्रभाव से COVISHIELD की दूसरी खुराक के लिए आरक्षित रहेंगे।
22 Jul 2021 01:17PM, by: Babuaa Desk
आंध्र प्रदेश पुलिस ने बुधवार को एक परिवार को बचाया, जिसने COVID-19 से संक्रमित होने के डर से आंध्र प्रदेश के कदली गांव में लगभग 15 महीने तक खुद को एक टेंट हाउस में कैद कर लिया था।
कदली गांव के सरपंच चोपला गुरुनाथ के अनुसार, रूथम्मा (50), कंथमणि (32), और रानी (30) ने लगभग 15 महीने पहले खुद को बंद कर लिया था, जब उनके एक पड़ोसी की COVID-19 के कारण मृत्यु हो गई थी।
22 Jul 2021 01:16PM, by: Babuaa Desk
बिहार में एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमाने लगा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं. तेजस्वी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बिहार के दोनों सदनों में बीजेपी जातीय जनगणना का समर्थन करती है, लेकिन संसद में बिहार के ही कठपुतली मात्र पिछड़े वर्ग के राज्यमंत्री से जातीय जनगणना नहीं कराने का एलान करवाती है. केंद्र सरकार ओबीसी की जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती? बीजेपी को पिछड़े/अतिपिछड़े वर्गों से इतनी नफ़रत क्यों है?
22 Jul 2021 01:16PM,by: Vikash Kumar
एकलव्य विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम तैयार कर प्रकाशित किये गये हैं। प्रवेश के लिए परीक्षा गत 15 जुलाई को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में आयोजित की गई थी। प्रकाशित किये गये परिणाम पर यदि किसी आवेदक को कोई दावा अथवा आपत्ति करनी हो तो साक्ष्य के साथ 22 जुलाई तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। संयुक्त जिला कार्यालय के आदिवासी विकास शाखा में कार्यालयीन समय पर आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसके बाद प्राप्त दावा/आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। गौरतलब है कि एकलव्य विद्यालयमें आदिवासी वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क आवासीय विद्यालय की व्यवस्था है।
22 Jul 2021 12:30PM,by: Babuaa Desk
दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार के परिसर पर आयकर विभाग के छापे को लेकर सरकार ने कहा कि एजेंसी अपना काम करती है और इसमें केन्द्र का कोई हस्तक्षेप नहीं है. अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान कहा कि इस पर उन्हें कुछ नहीं करना है. उन्होंने कहा कि जानकारी पूरी लेकर ही उन्हें इस मुद्दे पर कुछ कहना चाहिए.
22 Jul 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
22 Jul 2021 12:24PM,by: Vikash Kumar
चीन में बाढ़ का कहर जारी है। हेनान प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश से कई लोगों की मौत हो गई है। इस बारिश और बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच हेनान के झेंग्झौ शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि शहर में पानी भरा हुआ है जिसमें कारें तैर रही हैं।
22 Jul 2021 12:24PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




