22 Jul 2021

Generic placeholder image

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजीव भवन से राजवभन तक पैदल मार्च कर पेगासस जासूसी मामले में देश के गृहमंत्री श्री अमितशाह को पदमुक्त किये जाने एवं मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश के केबिनेट मंत्री, संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों, भारत के सुरक्षा बलों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख, विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, वकीलों के सेल फोन की विदेशी कंपनी-पेगासस के माध्यम से अवैध और असंवैधानिक रूप से हैकिंग कर जासूसी किये जाने का खुलासा हुआ है, जो बेहद निंदनीय है।

22 Jul 2021 11:47AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

पेगासस जासूसी मामलें को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार सवाल खड़ा कर रहा है। इस मसले के विरोध पर आज कांग्रेस देश के कई हिस्सों में राजभवन तक मार्च निकालकर प्रदर्शन करेगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि "पेगासस जासूसी का विषय बेहद गंभीर है। निजता एवं संवैधानिक परंपराओं के हनन से लोग विचलित हैं तथा उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं। केंद्र सरकार को इसकी समयबद्ध तरीके से उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच करवा कर सच्चाई के साथ देशवासियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए।" बता दें यह मामला देश की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। पेगासस मामलें पर सचिन पायलट ने मोदी सरकार को घेरा

22 Jul 2021 11:05AM,
by: Anurag patel