22 Jul 2021
कृषि क़ानून और जासूसी कांड को लेकर आज भी संसद में हंगामा हुआ. इसकी वजह से संसद की कार्यवाही चल नहीं पाई. संसद शुरू होने के कुछ ही देर के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. उधर कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान संगठन भी आज से दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान संसद लगा रहे हैं. किसान संसद में शामिल होने के लिए 200 किसानों को पुलिस की तरफ़ से इजाज़त मिली है.
22 Jul 2021 07:38AM,by: Vikash Kumar
मुंबई में लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है। जिससे लड़कों पर पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को मुंबई के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया जो दिखाता है कि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को तेज बारिश के कारण उम्बेरमाली रेलवे स्टेशन और कसारा के बीच मुंबई लोकल ट्रेन सेवा को रोक दिया गया था। पटरियों में पानी भर जाने के कारण इस तरह की समस्याएं हो रही है। इसी कारण इगतपुरी और खारदी के बीच भी ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
22 Jul 2021 07:26AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में सरकार ने टीईटी अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। टीईटी अभ्यर्थियों को हर सात साल पर प्रदेश में अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती थी। सरकार ने इसको विलोपित कर दिया है। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता की सात वर्ष की अवधि को विलोपित करते हुए इसे आजीवन कर दिया है।
22 Jul 2021 07:19AM,by: Vikash Kumar
कर्नाटक में नेतृत्व में बदलाव की चर्चा जोरों पर है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफे के संकेत दे दिए हैं. बीएय येदियुरप्पा ने कहा है कि बीजेपी आलाकमान 25 जुलाई को जो निर्देश देगा और वह उसको मानेंगे. कर्नाटक : सीएम येदियुरप्पा ने दिए इस्तीफे के संकेत
22 Jul 2021 07:03AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



