23 May 2022

Generic placeholder image

महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट 2.08 रु. प्रति लीटर और 1.44 रु. प्रति लीटर कम कर दिया। महाराष्ट्र सरकार के बयान में कहा गया है कि कटौती को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम केंद्र की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 8 रु. और 6 रु. प्रति लीटर की कमी करने के एक दिन बाद आया है। उत्पाद शुल्क की कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 9.5 रु. प्रति लीटर और 7 रु. प्रति लीटर की गिरावट आई है। इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर वैट घटाकर 2.48 रु. प्रति लीटर और डीजल पर 1.16 रु. प्रति लीटर घटाने का ऐलान किया था। केरल सरकार ने भी पेट्रोल पर 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रुपए के स्टेट टैक्स की कटौती की थी।... वैट में कमी के बाद महाराष्ट्र सरकार को पेट्रोल पर हर महीने करीब 80 करोड़ रु. और डीजल पर 125 करोड़ रु. का नुकसान होने की उम्मीद है। इस हिसाब से सरकार को सालाना करीब 2,500 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा होगा। मुंबई में एक्साइज ड्यूटी में कमी और वैट कम करने के फैसले के बाद, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.27 रु. और एक लीटर डीजल की कीमत 95.84 रु. हो गई है।

23 May 2022 01:26AM,
by: Imran Khan