23 Jul 2022
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बरसात अब भी जारी है। रायपुर में बरसात की झड़ी टूटी ही नहीं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में जमकर पानी बरसा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी भी जारी की है। यह बरसात 18 से अधिक जिलों को प्रभावित कर सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को जरूरी व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बरस रहा पानी
23 Jul 2022 09:28AM,by: Imran Khan
लगातार तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश से दुर्ग शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। नाले और नालियों की सफाई के बावजूद अधिकांश बस्तियों और कालोनियों में पानी भरने की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर के प्रभावित इलाकों का दौरान किया। पूर्व विधायक प्रदीप चौबे के निवास के चारों ओर पानी भरने की जानकारी मिलने पर वोरा केलाबाड़ी पहुंचे। यहां सड़कों व गलियों में पानी भर जाने के कारण कई वाहन चालक सड़क पर ही गिर गए। वोरा ने इस मामले को लेकर कलेक्टर से फोन पर चर्चा करते हुए तत्काल नगर निगम की व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है।
23 Jul 2022 08:07AM,by: Imran Khan
सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के मुलेर के जंगलों में शुक्रवार शाम मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. कई नक्सली घायल भी हुए हैं. सुकमा एसपी ने घटना की पुष्टि की. बताया जा रहा है कि सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने की फायरिंग: सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया "पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें फूलबागड़ी थाना क्षेत्र के तहत तलाशी अभियान चला रही थीं. इस दौरान करीब 14 से 15 नक्सलियों ने हमला कर दिया. दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया. 3 से 4 नक्सलियों के घायल होने की खबर है.
23 Jul 2022 07:33AM,by: Imran Khan
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नाबालिग की 27 सप्ताह की प्रेगनेंसी को खत्म कर गर्भपात की अनुमति दी है. नाबालिग की प्रेगनेंसी टर्मिनेट करने हाईकोर्ट ने सिम्स मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ चिकित्सकों को सावधानीपूर्वक पूरी प्रक्रिया करने का निर्देश भी जारी किया है. 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद उसकी मां ने हाईकोर्ट से गर्भपात कराने की अनुमति मांगी थी।
23 Jul 2022 07:33AM,by: Imran Khan
कोरबा: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन दम तोड़ने की कगार पर है. हालात यह है कि छत्तीसगढ़ राज्य देश में घरेलू नल कनेक्शन देने के मामले में सबसे फिसड्डी है. केंद्र सरकार की मंशा है कि स्वच्छ पेयजल के लिए 2024 तक हर घर में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किया जाए. इसके लिए जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं. लेकिन राज्य में जल जीवन मिशन की स्थिति संतोषजनक नहीं हैं. केंद्रीय पंचायत मंत्री गिरिराज सिंह जब कोरबा दौरे पर थे. तब भी उन्होंने इस योजना के प्रति उदासीनता बरतने के लिए राज्य के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की था। कोरबा में जल जीवन मिशन को ऑक्सीजन की जरूरत !
23 Jul 2022 07:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









