23 Nov 2020
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शातिर ठग ने इलाज के नाम पर एक अधेड़ से 4.15 लाख रुपए ठग लिए। अधेड़ ने बेटे के इलाज के लिए टीवी चैनल पर विज्ञापन देखकर बंगाली बाबा से संपर्क किया था। मौत का डर दिखाकर ठग रुपए वसूलता रहा। अधेड़ ने उसे रकम देने के लिए बैंक से लोन तक लिया। लेकिन अभी भी रुपए की मांग कर रहा है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पड़ावपारा कोटा निवासी देवानंद यादव कृषि उपज मंडी में चपरासी है।उसका बेटा काफी दिनों से बीमार रहता है। करीब एक साल पहले एक टीवी चैनल पर विज्ञापन देखा, जिसमें बीमारी का शर्तिया इलाज करने का दावा किया गया था। उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो किसी बंगाली बाबा से बात हुई। देवानंद ने अपने बेटे की समस्या बताई। पहले 5500 रुपए मांगे और घर के बाहर नीबू लगाने को कहा इस पर बंगाली बाबा ने एकाउंट नंबर दिया और 5500 रुपए जमा करने के लिए कहा।उसकी बातों में आकर देवानंद ने रुपए खाते में जमा कर दिए। रुपए मिलने के बाद आरोपी ने कहा कि 2 अगरबत्ती के साथ 3 नीबू और सुई अपने घर के दरवाजे के सामने रख देना। वह अपनी शक्ति से बेटे को ठीक कर देगा। शाम को कॉल आया और बेटे व उसकी पत्नी की फोटो भेजने को कहा। बेटे और परिवार को मरने का डर दिखाकर किश्तों में वसूले रुपए देवानंद ने फोटो वॉट्सऐप कर दी। अगले दिन बाबा का कॉल आया और बताया कि उसके घर में दो सांप हैं,जो बेटे को मार देंगे। डरकर 65 हजार रुपए फिर खाते में जमा कर दिए।फिर बाबा लगातार कॉल कर बेटे व परिवार को मरने के लिए डराता रहा। देवानंद ने बैंक से लोन तक ले लिया और अलग- अलग समय में कुल 4.15 लाख रुपए से ज्यादा आरोपी के बताए खाते में जमा कर दिए। 4 लाख रुपए लेने के बाद भी अब 2.24 लाख रुपए और मांग रहा बाबा इसके बाद भी बंगाली बाबा लगातार देवानंद को कॉल कर रहा है। देवानंद का कहना है कि बाबा ने उससे कहा कि काम हो गया है। आखिरी बार 2.24 लाख रुपए और खाते में जमा कर दे। इसके बाद काम पूरा खत्म हो जाएगा। लगातार धमकी और डर के कारण उसने बंगाली बाबा का फोन तक उठाना बंद कर दिया है, लेकिन फिर भी उसके कॉल लगातार आ रहे हैं। इसके चलते अब वह थाने पहुंचा है।
23 Nov 2020 02:34AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संपत्ति के चक्कर में रिश्तों का कत्ल हो गया। पति के छोड़ने के बाद भाई ने जिस महिला को आसरा दिया, वही अन्य बहनों की संपत्ति में हिस्सा मांगने लगी।अधेड़ ने बहुत समझाया,लेकिन बहन मानने को तैयार नहीं हुई। इसके चलते भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन रविवार को अधेड़ थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। कोटा थाना क्षेत्र के अमाली निवासी फेकूराम भानू (49) की बहन रामबाई (40) को करीब 15 साल पहले उसके पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद भाई ने ही आसरा दिया। रामबाई गांव में रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। कुछ दिनों से रामबाई अपने भाई से पैतृक जमीन में हिस्सा मांग रही थी। इस पर फेकूराम ने तीन बहने होने के कारण सभी को हिस्सा देने की बात करता था। संपत्ति के चक्कर में रिश्तों का कत्ल
23 Nov 2020 02:30AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



