23 Nov 2020

Generic placeholder image

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का सोमवार शाम निधन हो गया। उनकी उम्र 84 साल और 8 महीने की हो चुकी थी। वह अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार शाम अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी स्थिति पहले से ही नाजुक चल रही थी। यही वजह है कि राज्य के सीएम अपना डिब्रूगढ़ दौरा बीच में ही छोड़ गुवाहाटी वापस लौट आए थे। ताजा जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल जीएमसीएच पहुंचे और तरुण गोगोई के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस बात की जानकारी सोनोवाल ने खुद ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जीएमसीएच में हजारों लोगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के नश्वर शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

23 Nov 2020 03:52PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दंतेवाड़ा । बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में डीव्हीसी सुरक्षा दमल के प्लाटून सेक्शन का डिप्टी कमांडर सोमडु वेट्टी भी शामिल है, जिस पर 3 लाख रूपये का इनाम भी था। सोमडु वेट्टी कई बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में तैनात रहा है। इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी विनय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष सरेंडर किया है, और मुख्य धारा से जुड़ने की प्रतिज्ञा ली है। ये सभी नक्सली सड़क काटने, आईईडी प्लांट करने, नक्सलियों की मीटिंग के लिए ग्रामीणों को बुलाने जैसे कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 56 ईनामी 208 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

23 Nov 2020 02:46PM,
by: Jerome Fernandez