24 Jun 2022

Generic placeholder image

कोरोना महामारी को लेकर चीन प्रतिबंध के कारण दो सालों से अपने घरों में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की वापसी को लेकर भारत और चीन ने बातचीत की। साथ ही कोरोना के कारण बाधित सीधी उड़ान सेवा को फिर से शुरू करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। चीन में हजारों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और उनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं। यात्रा प्रतिबंध के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की वार्ता में सबसे जटिल मुद्दा भारतीय छात्रों की वापसी का रहा। वांग ने उम्मीद जताई कि इस मुद्दे पर जल्द प्रगति होगी। चीनी विदेश मंत्री ने चीन से भारत की सीधी उड़ान को फिर से बहाल करने पर भी बात की। मेडिकल छात्रों की वापसी व सीधी उड़ान पर भारत-चीन ने की वार्ता

24 Jun 2022 01:12AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 133 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 50,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए.। अगर आप सोना या चांदी (Gold-Silver) खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के रेट्स में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 50,719 रुपये का हो गया है, जबकि एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं. अब यह 59,781 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है जानें क्‍या है आज सोने का दाम? दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के दाम 133 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी के साथ 50,719 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50,852 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

24 Jun 2022 01:12AM,
by: Imran Khan