24 Jun 2022
प्रयागराज के बेली अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल कितने तैयार हैं, इसकी हकीकत जाननी हो तो तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के वार्डों में चले जाइए। यहां के वार्डों में मरीजों के लिए सांस खरीदनी पड़ रही है। 2200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाली क्षमता के प्लांट लगे हैं, लेकिन कई बार्डों में अभी तक पाइप लाइन बिछने के बाद भी आक्सीजन प्लांट से कनेक्टिविटी ही नहीं हो पाई है। ऐसे में इन वार्डों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर अस्पताल प्रशासन को बाहर से सिलिंडर भरवानी पड़ रही है। ऑक्सीजन प्लांट तो लगा दिया, कनेक्टिविटी देना भूल गए
24 Jun 2022 01:14AM,by: Imran Khan
महेशगंज थाना क्षेत्र के गौरी का पुरवा रायगढ़ गांव निवासी संजय यादव (29) पुत्र रामलाल यादव छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में सिपाही था। उसकी पत्नी रिया को बीते 11 जून को ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ था। इस पर संजय छुट्टी लेकर 12 जून को घर आ गया। बुधवार को पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे ससुराल प्रयागराज के लालगोपालगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर झरहा छोड़कर घर लौटा। परिवार के लोगों ने बताया कि दोस्तों ने बेटे की बरही पर संजय से पार्टी मांगी थी। इस पर बुधवार देर शाम वह दोस्तों के साथ कुंडा चला गया। रात में खाने और शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद दोस्तों ने ही संजय की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
24 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
डाक टिकट संग्रहण का शौक रखने वाले छठी से नौवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को डाक विभाग छात्रवृत्ति देगा। दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत विभाग प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह एक साल के लिए 6,000 रुपये छात्रवृत्ति देगा। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। डाक टिकट संग्रहण में रुचि रखने वाले मेधावी विद्यार्थी 16 अगस्त तक डाक विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल के स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग
24 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को दिए जाने वाले यूजीसी पे स्केल को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी फैसला लेगी। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को नया पे स्केल देने के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, वित्त महकमे के प्रशासनिक सचिवों को शामिल किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक को भी कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। इस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सरकार यूजीसी पे स्केल को लेकर आगामी फैसला लेगी।
24 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
राज्य सचिवालय में वीरवार को एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपनी निजी सचिव को डांटा तो यहां हंगामा हो गया। सचिव रोने लगीं और उन्हें संभालते हुए कई कर्मचारी इकट्ठा हो गए। बाद में कर्मचारियों ने आर्म्सडेल भवन में अधिकारी के कार्यालय में जाकर इस तरह के व्यवहार का विरोध भी किया।
24 Jun 2022 01:13AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






