24 Aug 2022

Generic placeholder image

रायपुर: केंद्र सरकार ने वन संरक्षण नियम में बदलाव किया है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की. आबकारी मंत्री कवासी लखमा के नेतृत्व में आदिवासी विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि "इस अधिनियम को संशोधित किए जाने से देशभर के आदिवासी चिंतित हैं. केंद्र सरकार ने वन संरक्षण नियम में बदलाव को लेकर जो अधिसूचना जारी की है, उसमें पेसा कानून और वन अधिकार कानूनों का उल्लंघन है. आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों की चिंता से हमने राज्यपाल को अवगत कराया है. राज्यपाल से निवेदन किया है कि आदिवासियों को, जो संविधान में अधिकार मिला है, ऐसे कानूनों से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए."

24 Aug 2022 09:20AM,
by: Imran Khan